Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवम्बर 2022। रक्त की कमी से जिंदगी की जंग हारने वाले रोगियों के लिए रक्तदान सीधा सीधा जीवनदान बन जाता है एवं संभाग के सबसे बड़े चिकित्सालय पीबीएम चिकित्सालय बीकानेर में पहुंचने वाले कैंसर, प्रसुताओं, दुर्घटनाओं के रोगियों को हजारों युनिट रक्त की आवश्यकता रहती है। ऐसे में उन रोगियों का जीवन बचाने के लगातार आगे आ रहे है श्रीडूंगरगढ़ के युवा। क्षेत्र के युवा उत्साह के साथ रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रहे है एवं इसी श्रृंखला में सिद्धेश्वर देव जसनाथजी महाराज के अवतार दिवस पर 4 नवम्बर को कस्बे में एक और रक्तदान शिविर का आयेाजन किया जाएगा। सिद्ध युवा महासभा संस्था द्वारा देव जसनाथजी महाराज के 541वें अवतार दिवस पर कस्बे में नेशनल हाईवे स्थित सिद्ध धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। युवा महासभा के अध्यक्ष भगवाननाथ सिद्ध ने बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होने वाले इस शिविर के आयोजन के लिए क्षेत्र के गांव लिखमादेसर के डालनाथ पुत्र परमनाथ जाखड़ आर्थिक सहयोगी बने है एवं सिद्ध युवा महासभा के समस्त कार्यकर्ता शिविर की तैयारियों में जुटे हुए है।