Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा कल देर रात को की गई कार्रवाई की पढें इनसाइड स्टोरी। आरोपी ठुकरियासर निवासी रामचंद्र ब्राह्मण द्वारा भागने के प्रयास किए गए व थानाधिकारी अशोक विश्नोई की अगुवाई में उसे धरपकड़ करने के लिए पुलिस टीम ने खासी भागदौड़ी की। बाजार से भागे आरोपी ने अपनी गाड़ी नेशनल हाइवे पर बीकानेर की ओर भगानी शुरू कर दी। पीछा करने वाली पुलिस की थार जीप थोड़ी पीछे रह गई तो आरोपी ने होशियारी करते हुए नेशनल हाइवे पर गुजरने वाली अनेको गाड़ियों में घुल मिल जाने और पुलिस की आंख से बचने का प्रयास करते हुए थोड़ी दूर जाकर गाड़ी वापस घुमा ली और एक गाड़ी के पीछे गाड़ी लगा कर श्रीडूंगरगढ़ की ओर आने लगा। लेकिन वह पीछा करने वाली पुलिस थार जीप में बैठे पुलिसकर्मियों की नजरों से बच नहीं सका और पास से गुजरते ही उन्होंने उसकी पहचान कर ली। थार जीप में बैठे पुलिसकर्मियों ने भी अपनी गाड़ी वापस घुमा ली और वापस श्रीडूंगरगढ़ की ओर आने लगे। यही सूचना पीछे से आ रहे थानाधिकारी को पहुंचाई गई तो उन्होंने आरोपी की गाड़ी पुलिस के दोनो दलों के बीच मे आ जाने की स्थिति भांप ली और तुरन्त ही नाकाबंदी का निर्णय लिया। थानाधिकारी ने मय टीम नेशनल हाइवे ओर कालू रोड तिराहे पर नाकाबंदी कर दी। जब आरोपी अपनी गाड़ी भगाते हुए कालू रोड़ पहुंचा तो उसे आगे पुलिस की नाकाबंदी ओर पीछे थार जीप में बैठे पुलिसकर्मियों का पीछा मिला। दोनो ओर से घिरने पर आरोपी ने हार मान ली और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।