Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2022। निष्ठा व समर्पण की भावना से गौसेवा की प्रेरणा सनातन धर्म में विशेष रूप से दी गई है तथा गौशाला को तीर्थ की संज्ञा दी गई है। आज गांव तोलियासर की भैरव नंदी गौशाला प्रांगण में गौवंश के नाम ग्रामीणों ने विशाल दीपदान किया। परिसर में स्थित शनि मंदिर, गणेश मंदिर, खेतेश्वरजी की बाड़ी, जसनाथ जी की बाड़ी, तुलसी क्यारी सभी को ग्रामीणों ने सजाया। यहां बालिकाओं ने, महिलाओं ने, युवाओं ने, स्वयंसेवकों ने उत्साह व उल्लास के साथ 11 हजार दीप जलाएं। ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर आयोजन में भाग लिया। तीन दिन से गौशाला में बालिकाओं व महिलाओं सहित गौशाला संचालक मंडल के सदस्यों ने विशाल आयोजन की तैयारियां की। आज शाम से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण गौशाला प्रांगण में उपस्थित हुए और दीप जलाएं। इस दौरान गौशाला संचालक राजू सिंह ने बताया कि लंपी बीमारी में गौवंश ने प्राण गवाएं और ये उनके प्रति संवेदना प्रकट करने का अवसर है। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह राजपुरोहित ने ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए स्नेह व सौहार्द के दीप जलाने की बात कही। इस दौरान समाजसेवी गणेश सिंह, राज सर, आरएसएस संघ के स्वयंसेवक, बजरंग दल के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी इस कार्यक्रम के साक्षी बने। सभी ग्रामीणों ने आयोजन में भाग लेने वाली बालिकाओं की सेवा कार्य की भूरी भूरी सराहना की।