Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2022। दुष्कर्म कर विवाहिता के फोटो वायरल कर देने व उसकी बेटी को उठा ले जाने की धमकी देने का शर्मनाक मामला सामने आई है। मामला कुनपालसर का है और आरोपी सोनियासर मिठिया निवासी है। एक विवाहिता ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी से उसकी जान पहचान थी जो दोस्ती में बदल गई। आरोपी ने विवाहिता के फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हुए जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब आरोपी को सख्ती से अपने घर आने के लिए मना किया तो उसने पति सहित जान से मारने की धमकी देते हुए बेटी को उठाकर ले जाने की बात कही। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने समय समय पर जरूरत होने पर डेढ लाख रूपए भी उधार लिए तथा आरोपी ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए कोई कार्रवाई करने की मनाही करते हुए ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके फोटो भी वायरल कर दिए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी अशोक विश्नोई को सौंप दी है।