Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ धनतेरस पर आज ऑटोमोबाइल बाजार में बूम आया है और क्षेत्र में लोगों ने जमकर गाड़ियां खरीदी है। ऑटोमोबाइल शोरूमों में धन बरस रहा है और शो रूमों में उत्साह का माहौल है। आज श्री महावीर होंडा शो रूम में 46 बाइक व स्कूटी की डिलवरी दी गई है। आज देर रात तक शो रूम खुला रहेगा। शोरूम संचालक ने प्रशांत जाड़ीवाल ने बताया कि सभी बाइक व स्कूटी पर हेलमेट व सीट कवर शो रूम की ओर से ग्राहकों को तोहफे में दिए जा रहें है। दीपावली पर आकर्षक ऑफर चल रहा है और सभी गाड़ियों पर फाइनेंस सुविधा उपलब्ध है तथा आज व कल ऑफर में बुकिंग चालू रहेगी। वही दूसरी ओर अयुरिक मोटर्स के मारूति शो रूम पर धनतेरस के मौके पर 16 चार पहिया वाहनों की डिलीवरी दी गई है। शोरूम में जबरदस्त उत्साह का माहौल है व मारुति के वेदप्रकाश आसोपा ने बताया कि मात्र एक रूपए में कार अपने घर ले जाने का ऑफर दीपावली तक जारी रहेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज एक ही दिन में श्री महावीर होंडा शो रूम में 46 बाइक व स्कूटी की डिलवरी दी गई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अयूरिक मोटर्स के मारूति शो रूम पर धनतेरस के मौके पर 16 कारों की डिलीवरी दी गई।