Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2022। गांव की आंगनबाड़ी में खेलते नन्हें मुन्ने बच्चों को पीने का पानी शुद्ध मिले इस हेतु धनतेरस के अवसर पर ग्राम पंचायत मोमासर ने नवाचार किया है। गांव के सभी 11 आंगनबाड़ी केन्द्रो के लिए पानी के केम्पर वितरित किए गए है। सरपंच सरिता देवी संचेती ने ग्राम वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों में जल विकार संबंधी बीमारियां ना हो और वे छाना हुआ शुद्ध जल ही पीएं इस हेतु ये कदम उठाया गया है। संचेती ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाओं को भी पानी छान कर पीने की प्रेरणा देने की बात कही। सभी कार्यकर्ताओं ने सरपंच व उपसरपंच जुगराज संचेती का आभार प्रकट किया। इस दौरान वार्ड पंच तेजपाल सारण, पवन सैनी, मनफूल गोदारा, सुखराम गोदारा, किशन सारण, राजेश राजपूत बाबूलाल गर्ग, गौरीशंकर खटीक, माणकचंद नाई, रणजीत खटीक आदि उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धनतेरस पर आंगनबाड़ियों में केम्पर वितरित किए।