Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2022। धनतेरस पर हर घर में उपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की खरीद का उत्साह देखने को मिलता है। इस धनतेरस को आप भी कोई सा इलेक्ट्रॉनिक सामान लेने की सोच रहे हैं आपको श्रीडूंगरगढ़ के बाजार में सजी दुकानों में आज ही जाना चाहिए। इस धनतेरस पर कंपनियों द्वारा विभिन्न स्कीमें दी जा रही है साथ ही स्थानीय दुकानदारों, वितरकों द्वारा दिए जा रहे अतिरिक्त डिस्काउंट, स्कीमों से आज कस्बे के बाजार ऑनलाइन बाजार से भी सस्ते साबित हो रहे हैं। मोबाइल, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, हीटर, गीजर, जूसर, एसी, कूलर, पंखे, प्रेस सहित सभी उपकरणों पर विशेष छूट कस्बे के बाजारों में मिल रही है। कस्बे की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक शॉप मुस्कान इलेक्ट्रॉनिक्स के महबूब छिम्पा ने बताया कि इस दीवाली नया फोन लेने वालों की संख्या में खासा ईजाफा हुआ है। युवा पीढ़ी की पसंद के फोन 10 हजार से प्रारंभ होकर कई रेंज व वैरायटी में उपलब्ध है। मुस्कान इलेक्ट्रानिक्स में आज वाशिंग मशीन की खरीद पर 4 किलो वाशिंग पाउडर फ्री दिया जा रहा है और एलईडी, फ्रिज, आटा चक्की, एसी की खरीद पर निश्चित उपहार की योजना भी है। यहां पर सभी नामी कंपनियों के उत्पाद एक छत के नीचे ओर 0 प्रतिशत ब्याज के फाइनेंस के साथ उपलब्ध है। यहाँ पर फर्नीचर की बड़ी रेंज भी इस धनतेरस पर शुरू की गई है। यहां TCL कंपनी की 32 इंच की एंड्रॉयड एलईडी टीवी केवल 11990 में उपलब्ध है और सभी प्रोडक्ट पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसी प्रकार घुमचक्कर रोड पर स्थित प्रदीप इंटरप्राइजेज के मनोज सोमाणी ने बताया कि इलेक्ट्रानिक्स में आइटम की भरमार है और हर रेंज में सामान उपलब्ध है। सभी पर विशेष छूट और स्किम दी जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महबूब छिम्पा ने बताया कि युवाओं में मोबाइल को लेकर काफी क्रेज नजर आया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धनतेरस पर अनेक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर मिल रही है भारी छूट है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुस्कान इलेक्ट्रॉनिक में फर्नीचर की नई रेंज लॉन्च की गई है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदीप इंटरप्राइजेज के मनोज सोमानी ने बताया दुकान में हर प्रकार का सामान आकर्षक रेंज में उपलब्ध है।