Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों ने जयपुर में हो रहे ग्रामीण ओलम्पिक के खो-खो खेल में खूब पसीना बहाया और जम कर अपना दमखम दिखाया। लेकिन फाइनल मैच में उन्हें सीकर की टीम से हार का सामना करना पड़ा और वो गोल्ड मैडल से चूक गई। क्षेत्र के गांव लखासर की बालिका टीम ने पहले ब्लॉक लेवल पर, फिर जिला लेवल पर जीत हासिल कर राज्य स्तर के लिए जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लिया। गुरुवार को जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में फाइनल मुकाबला हुवा ओर श्रीडूंगरगढ़ की बेटियों ने सिल्वर मैडल जीता और प्रदेश भर में अपना परचम लहराया। आयोजन के समापन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टीम को पुरस्कृत किया और होंसला अफजाई की। मुख्यमंत्री ने टीम को उपविजेता ट्रॉफी और 21000 रुपये नगद ईनाम के प्रदान किए। गांव की टीम का हौंसला बढाने के लिए लखासर से सरपंच पति गोवर्धन खिलैरी, गांव के जागरूक युवा शिशपाल खिलैरी, ललित खिलैरी, रामचंद्र भुकर, जगदीश खिलैरी, भागीरथ गेट, मदन खिलैरी व धर्माराम खिलैरी आदि भी जयपुर पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर की बेटियों ने खूब बहाया पसीना, रही उपविजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खो खो की टीम को सम्मानित किया सीएम अशोक गहलोत ने।