Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2022। एक युवक को बंधक बनाकर ऊंटगाड़े के पीछे बांधकर घसीटने और उससे मारपीट कर मोबाइल छीन लेने का आरोप लगाते हुए युवक के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि अमृतवासी निवासी व हाल गुसांईसर बड़ा की आथुणी रोही में स्थित खेत से रामचंद्र पुत्र रामेश्वरलाल ने मामला दर्ज करवाया है। पार्थी ने पुलिस को बताया कि हमारे खेत पड़ौसी दुर्गाराम पुत्र चिमनाराम जाट ने हमारे खेत में नाजायज रूप से ऊंटनी व एवड़ चराने के लिए छोड़ दिया। जब इस बात का ओलमा दिया तो दुर्गाराम ने कहा कि ऊंटनी व एवड़ मेरा नहीं है। इस पर खेत में मौजूद मेरे पुत्र रामनिवास ने ऊंटनी व एवड़ को खेत से बाहर निकाल दिया। इससे नाराज होकर दुर्गाराम व उसके पुत्र श्रीराम, शंकरलाल, दुर्गाराम की पत्नी व भांजा केवलिया जबरदस्ती मेरे खेत में घुसे। आरोपियों ने रामनिवास को ऊंटगाड़े के पीछे बांधकर घसीटा व पेड़ से बांधकर मारपीट करते हुए मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने पुलिस को सूचना देने पर जिंदा नहीं छोड़ने की धमकी दी है। ध्यान रहें मंगलवार को दुर्गाराम ने भी पार्थी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। ये परस्पर मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।