Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अक्टूबर 2022। जिले के महाजन से बड़ी खबर आज पुलिस विभाग से आई है। महाजन थाने के हेड कांस्टेबल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। हेड कांस्टेबल महेश एक ट्रक चालक से ट्रक पर कार्रवाई नहीं करने की एवज में पांच हजार रुपए मांग रहा था। जैसे ही उसने रुपए लिए एसीबी ने उसे दबोच लिया। टीम द्वारा अब उसके घर और बैंक खातों की छानबीन की जा रही है। एक मामले में ट्रक मालिक पर भारतीय दंड संहिता की धारा 102 के तहत कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई से ट्रक चालक को बचाने के लिए पांच हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई। ट्रक मालिक ने इस बारे में एसीबी को शिकायत की। एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने शिकायत मिलने के साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बना ली। एसीबी की योजना के मुताबिक ट्रक मालिक ने पांच हजार रुपए देकर इशारा किया। तब सीआई पिंकी गंगवाल और सीआई गुरमैल सिंह ने हेड कांस्टेबल को दबोच लिया। उसके कब्जे से पांच हजार रुपए बरामद किए गए। हाथ धुलवाने पर महेश के हाथ से गुलाबी रंग निकला। इस पर पुलिस ने तुरंत उसके खिलाफ मामला बनाया। अब उसके घर और बैंक खातों की छानबीन की जा रही है। महाजन थाने में ट्रक चालकों को परेशान करने के मामले लंबे समय से चल रहे हैं। इस आशय की शिकायत पहले भी पुलिस अधीक्षक से की गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब अचानक से एसीबी की कार्रवाई से पुलिस सकते में है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हेड कांस्टेबल महेश को एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अचानक एसीबी कार्रवाई से पुलिस भी सकते में है।