Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2022। बीकानेर जिले से खेल रही लखासर की खो-खो टीम ने एकतरफा सेमीफाइलन मैच जीत लिया है। बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गंगानगर की टीम को एक पारी व 11 पॉइंट से हराया है। गंगानगर की टीम हमारी टीम के किले से एक भी खिलाड़ी को आउट नहीं कर पाई। टीम के हौसले बुलंद नजर आ रहें है और टीम कप्तान यशोदा भूकर ने राज्य स्तर पर विजयी होने का विश्वास जताया है। लखासर गांव में जश्न का माहौल है और ग्रामीण बधाइयां दे रहें है। बीकानेर खेल अधिकारी श्रवण भामूं सहित अनेक कोच मौके पर उपस्थित है। गांव लखासर निवासी राजस्थान पुलिस के जवान शीशराम खिलेरी सहित अनेक युवा और कई खिलाड़ी बालिकाओं के परिजन भी सेमीफाइनल में उनका हौसला बढाने ग्राउंड पर मौजूद रहें। बता देवें दूसरे सेमीफाइनल में हनुमानगढ व सीकर की टीम आमने सामने खेलेगी व विजय टीम की टक्कर फाइनल में बीकानेर जिले की टीम से होगी। ध्यान रहें बीकानेर जिले से पुरूष क्रिकेट टीम फाइनल व महिला खो खो टीम से जिले भर के खेल प्रेमियों को ट्राफी की उम्मीद बन आई है।