Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2022। किसी की मेहनत से कमा कर अर्जित किए हुए धन पर डाका डालने वाले चोर यूं तो संवेदनहीन होते है परंतु गांव इंदपालसर बड़ा में चोरों की एक घटिया हरकत सामने आई है। गांव में स्थित जलदाय विभाग के कालरा जोहड़ ट्यूबवेल पर 6 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ट्यूबवेल का 1200 फिट तार चोरी कर स्विच रूम के ताले तोड़ कर सामान चोरी कर लिया। 6 अक्टूबर से करीब 200 घरों की आबादी पेयजल के लिए तरस रही है और नागरिक टैंकर डलवा कर परेशान हो गए है। विभाग के सहायक अभियंता बृजमोहन मूंड ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। गांव में पेयजल की किल्लत का सामना कर रहें ग्रामीणों ने चोरों को लानत देते हुए सार्वजनिक ट्यूबवेल का सामान व केबल चोरी की निंदा कर रहें है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह को सौंप दी है।