Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2022। शराब की दुकान के बाहर गांव के दबंग द्वारा साथियों के साथ मिलकर खड़ी कैम्पर गाड़ी तोड़ने, दुकान में पत्थर फैंकने, दुकान में घुसकर शराब की बोतले चोरी करने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि जाखासर निवासी 43 वर्षीय रामप्रताप पुत्र रामलाल जाट ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि गांव में बदमाश माना जाने वाला छोटूराम पुत्र भंवरलाल जाट निवासी कुनपालसर अपने साथियों के साथ 12 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे कुनपालसर में ही स्थित मेरी साझेदारी की दुकान पर आया। आरोपियों ने लाठी व पत्थरों से दुकान के बाहर खड़ी कैम्पर के शीशे तोडकर गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया। दुकान में पत्थर फैंक कर शराब की बोतल तोड़ दी। यहां मौके पर उपस्थित नरेन्द्रनाथ, शंकरसिंह, पूर्णसिंह अपना बचाव करते हुए दुकान से बाहर आए व पत्थर फैंकने से मना किया। आरोपियों ने अवैध ढंग से दुकान में घुसकर चार बोतलें रॉयल स्टेज की चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश के सुपुर्द कर दिया है।