Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2022। भक्तमाल में शामिल संत भक्तों की कथाएं सुना कर भक्ति मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए संत भरतशरण महाराज ने भगवान पर अटूट विश्वास रखने की बात कही। उन्होंने राष्ट्रप्रेम का मार्ग दिखाते हुए राष्ट्र व समाज के प्रति नागरिकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। महाराज ने कई मूगल बादशाहों द्वारा संतों के चमत्कार से अचंभित होकर उन्हें विशेषाधिकार देने की कथाओं का वर्णन किया। भरतशरण जी ने कहा कि भगवान भी भक्त की सेवा के आतुर रहते है परंतु सच्चा भक्त बनना ही तप का मार्ग है। उन्होंने इस विषय के अनेक प्रसंग कथा के दौरान सुनाएं तथा नामजप व किर्तन का महत्व बताते हुए भक्ति को भगवान से मिलने का सीधा मार्ग बताया। बाबा किसनाराम सुथार की प्ररेणा से माहेश्वरी सेवा सदन में आयोजित भक्तमाल कथा के बुधवार रात कथा के अंतिम अध्याय के दौरान नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई पहुंचे। भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व जिला महामंत्री अशोक भाटी, भाजपा ओबीसी मोर्चा भंवरलाल जांगिड़, जिला मंत्री अरविंद चारण, महामंत्री ओबीसी मोर्चा मदन दास स्वामी सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान कथा आयोजक नारायणी देवी रामगोपाल सुथार परिवार ने आए हुए अतिथियों का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार रात भक्तमाल की कथा सुनने पहुंचे नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाराज भरतशरण जी ने सुनाई भक्तमाल की कथाएं।