Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
mews-updated
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2022। खेलप्रेमियों के लिए खास खबर क्षेत्र के गांव मोमासर से आई है। श्रीभोमियाजी ओपन शूटिंग डे नाइट वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन कल शाम आचार्य श्रीमहाश्रमण खेल मैदान मोमासर में उपसरपंच जुगराज संचेती द्वारा होगा। प्रतियोगिता के विजेता प्रथम पुरस्कार 11 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार में 51 सौ रूपए, तृतीय पुरस्कार 21 सौ रूपए का होगा। ग्रामीणों द्वारा किए जा रहें इस आयोजन की तैयारी में गांव के युवा जुट गए है व धूमधाम से टीमें भाग लेने की तैयारी कर रहें है। मोमासर में ही 17 अक्टूबर से स्व श्रीमती रतनी देवी मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजक आरडी ग्रुप मोमासर व सह आयोजक तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आयोजित होगी। इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में डबल प्लेयर व सिंगल प्लेयर के लिए आयोजित प्रतियोगिता इसी मैदान पर होगी तथा मैच डे-नाइट होंगे।