Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
mews-updated
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में चोर लगातार अपनी कारगुजारी कर रहे है। लेकिन क्षेत्र के गांव आड़सर पुरोहितान में एक ढाणी में घुसा चोर खेत में लगे बिजली झटके के तारों में उलझ गया और वहां गिर गए उसके मोबाइल से वह पकड़ लिया गया। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि आड़सर पुरोहितान निवासी तिलोकचंद ब्राह्मण ने हाजिर थाना होकर इस सबन्ध में रिपोर्ट दी है और उसकी रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तिलोकचंद ने पुलिस को बताया कि गत 7 अक्टूबर की रात को अज्ञात चोर ने उसकी ढाणी में घुस कर 65,500 रुपये चुरा लिए थे। 8 अक्टूबर की सुबह उसे घर का बिखरा सामान ओर पैसे गायब होने से चोरी का पता चला। तलाश की गई तो ढाणी से निकल कर अज्ञात व्यक्ति के पैरों के निशान पड़ौसी खेत सहीराम की ढाणी तक जाते हुए मिले। वहां पूछा तो सहीराम के पुत्र हनुमान में बताया कि रात करीब 3 बजे अज्ञात व्यक्ति ने उसकी ढाणी में भी घुसने का प्रयास किया था लेकिन हमारी जाग होने पर वह पूर्वी सींव की ओर से भाग गया था। सहीराम के खेत की पूर्वी सींव की ओर पैरों के निशान का पीछा किया गया तो सींव पर लगे बिजली झटके के तार में अज्ञात व्यक्ति के उलझने के निशान व वहां पड़ा एक मोबाइल मौके पर मिले। इस पर उस फोन मालिक के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मोमासर पुलिस चौकी में तैनात जवानों ने मोबाइल के मालिक को पकड़ लिया है।