Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
mews-updated
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2022। कस्बे के एक व्यापारी को फोन पर डिजायन देख कर माल खरीदना उस समय महंगा पड़ गया जब एडवांस पैसे देने के बाद उसे घटिया माल डिलीवरी किया गया। ऐसे में परेशान व्यापारी पुलिस की शरण मे पहुंचा है और जयपुर के सप्लायर्स के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के रामस्नेही कटले में रुक्मणी साड़ी सेंटर के संचालक गांव रिड़ी निवासी मुखराम ब्राह्मण ने जयपुर के जोहरी बाजार स्थित एस. के. साड़ी पैलेस के प्रोपराईटर कृष्ण कुमार अग्रवाल और उसके बेटे हर्षित, राहुल व कार्मिक रिजवान खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। मुखराम ने पुलिस को बताया कि आरोपी हर्षित ने उसे फोन पर साड़ी के सेम्पल भेजे और उसमें से साड़ियां पसन्द आने पर 300 साड़ियों के 250 रुपये से सौदा तय कर लिया। आरोपियों ने पेमेंट एडवांस मांगा तो उसने रिजवान खान के नम्बर पर 50 हजार रुपये फोन पे कर दिए और 25 हजार का चेक कुरियर से भेज दिया। इसके बाद आरोपियों ने साड़ियों का पार्सल बस से भेजा। लेकिन साड़ियां जो दिखाई वह नहीं थी और ना ही बिल व रसीद भेजी। आरोपियों ने उस से अच्छी साड़ियों का मूल्य लेकर घटिया स्तर का माल (साडियां) भेजा और उसके साथ ठगी कर ली है। बाद में आरोपी उसे पैसे लौटाने के बजाय चैक के माध्यम से तंग व परेशान कर रहे हैं। पुलिस ने परिवाद पर मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राकेश कुमार को सौंपी है।