Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव सुरजनसर में खेत मे हुई हत्या के मामले में नई सूचना सामने आ रही है। सूत्रों से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार मृतक ओर संदेहास्पद आरोपी दोनो आपस मे पहले से सम्पर्क में थे और नानूराम डूडी की हत्या के बाद रात करीब 1.30 बजे संदेहास्पद लालाराम डूडी ने ही मृतक के भाई को फोन कर सूचना दी थी कि नानूराम का एक्सीडेंट हो गया। इस पर मृतक का भाई मौके पर पहुंचा और गांव में अन्य लोगो को भी सूचना दी गई। मौके पर अन्य लोग भी पहुंचे और सर में धारधार हथियारों से चोटे देख हत्या का अंदेशा जताया। इतनी देर आरोपी भी वही मौजूद रहा और अलसुबह करीब 4 बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को सूचना दी गई तो आरोपी लालाराम मौके से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो पूछताछ में लालाराम द्वारा सूचना दिए जाने और बाद में मौके से गायब हो जाने से उस पर शक बढ़ गया। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में खेत खेत दौड़धूप कर रही है। मृतक का शव श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है।