Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2022। बसपा के संस्थापक कांशीराम साहब के 16 वें परिनिर्वाण दिवस पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें स्मरण करते हुए उनके संघर्ष को नमन किया। बसपा जिला प्रभारी कमल बापेऊ ने कहा कि जीवनपर्यंत शोषितों के लिए संघर्ष करते रहे और वंचितों में राजनीतिक चेतना का प्रसार किया। प्रकाश गांधी ने कांशीराम के जीवन इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। जागरूक युवा संदीप जयपाल ने वंचितों को एकजुट होकर अपने मतदान की ताकत पहचानने का आह्वान करते हुए एकजुट होने की बात कही। इस दौरान एसएफआई की जिलाध्यक्ष मुकेश सिद्ध, कोषाध्यक्ष हरिराम बारूपाल, चेतन भारतीय, चुन्नीलाल गांधी, हनुमान बिग्गा, कालूराम, हनुमान भाटी, विपिन दुगावा, मनफूल पूनरासर, देवीलाल बरोड़, रामचंद्र सहित अनेक सदस्य मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अंबेडकर भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे शामिल हुए अनेक युवा।