Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ सहित बीकानेर जिले के टेनिस बॉल क्रिकेट के खिलाड़ी राज्य स्तर पर अपना परचम लहरा चुके हैं। और इस बार ओर अधिक मजबूत टीम तैयार करने का प्रयास शुरू हो चुका है। बीकानेर जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ द्वारा 9 अक्टूबर को कस्बे के दशहरा मैदान में जिला स्तरीय सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। संघ के जिलाध्यक्ष विमल भाटी ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक खिलाड़ी अपना आधारकार्ड, मार्कशीट, बैंक डायरी, 2 फोटो लेकर 9 को सुबह 10 बजे तक मैदान में रिपोर्ट कर सकते हैं। प्रतियोगिता की तैयारी में संघ के सचिव रोशन छिम्पा, संरक्षक जाकिर अली, कोच मोहन पुनिया जुटे हुए हैं। प्रतियोगिता में किसी भी उम्र के महिला, पुरूष भाग ले सकते है ओर यहां चयनित महिला पुरुष खिलाड़ी टीम आगामी 29, 30, 31 अक्टूबर 2022 को डूंगरपुर जिला मुख्यालय पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे भाग लेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता आगामी दिसम्बर में जम्मू कश्मीर में होगी।