Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
11111
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जनसुनवाई के लिए गांव लखासर पहुंचने पर जिला कलेक्टर के सामने ग्रामीणों ने गुहार लगाई कि साहब गांव में समस्या ही समस्या है आप तो सुनवाई नहीं समाधान करवाओ। गांव के सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलेरी ने पंचायत को राजीव गांधी जल संचय योजना से वंचित रखने के लिए खेतों में कुंड निर्माण का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिलने की बात कही। खिलेरी ने पंचायत को राजीव गांधी जल संचय योजना से जोड़ने एवं बिना समय की बारिश से हुए फसलों में खराबे का मुल्यांकन करके किसानो को उचित क्लेम दिलवाने की मांग की। पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश नायक ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर करवाने एवं गजपूरा गांव मे प्रधानमंत्री आवास योजना में आ रही तकनीकी कमी को दूर कर मकान चालु करवाने की मांग की। उपसंरपच सज्जन सिंह ने गांव की घरेलू बिजली सप्लाई के लिए अलग से ट्रांसफर लगाकर बिजली व्यवस्था सूचारू करने की मांग की। ग्रामीण धन्नेसिंह के बरसात के पानी निकासी नहीं होने से बारिश के समय गांव के कई इलाकों में डूब के हालात बन जाने की समस्या बताई व ग्रामीण समुद्र सिंह ने लंपी के कारण मरी हुई गायो के मालिक को मुआवजा दिलवाने की मांग की। गांव की क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष महेन्द्रसिंह ने घरों में मरने वाले गौवंश के शव निस्तारण की व्यवस्था भी पंचायत स्तर पर करवाने की मांग की।

हुआ स्वागत, अभिनंदन, किया पौधारोपण व निरीक्षण, दिया संदेश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अक्टूबर। ग्राम पंचायत लखासर पहुंचने पर जिला कलेक्टर का स्वागत पंचायत समिति प्रधान पति केशराराम गोदारा ने साफा पहना कर किया एवं उपखण्ड अधिकारी को शाल ओढाया। गांव की और से धन्नेसिंह तंवर व बेनीसर संरपच प्रतिनिधि बिरबलराम गोदारा ने स्वागत किया। इस मौके पर कलेक्टर भगवति प्रसाद ने चिंरजीवी योजना, पालनहार योजना, पेंशन योजनाओं की जानकारी दी एवं पात्र नागरिकों को लाभ दिलवाना सुनिश्चित करने को कहा। कलाल ने बच्चों को ज्यादा ज्यादा शिक्षा से जोड़ने एवं कुपोषण से बचाने के लिए जागरूक होने को संदेश दिया। कलाल ने गांव की आंगनबाड़ी का निरक्षण करते हुए वहां सहजन का पौधा लगाया। कलेक्टर ने गांव में बन रहे प्रधानमंत्री आवास का निरिक्षण भी किया एवं गांव के राउमावि में दानदाता राधेश्याम डूडानी द्वारा बनाये हुए स्माट क्लास कक्ष का निरिक्षण भी किया। इस दौरान ग्रामीण भीखाराम नाई ने विधालय मे स्टाफ की कमी के बारे में बताया वहीं कलेक्टर ने शिक्षा स्तर के संबध में बच्चो से बातचीत भी की। गांव में नया विकसीत किए गए खेल मैदान का निरिक्षण किया खेजड़ी का पौधारोपण किया गया। कलेक्टर के दौरे के दौरान उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी सहित तहसीलदार, विकास अधिकारी व सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव की आंगनबाड़ी में स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देते कलेक्टर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जनसुनवाई में कलेक्टर के समक्ष गांव की समस्याओं के बारे में बताते हुए सरपंच पति गोवर्धन खिलेरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जनसुनवाई में शामिल हुए ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कलेक्टर का किया गया अभिनदंन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चिकित्सालय का निरीक्षण करते कलेक्टर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि के स्मार्ट क्लास में बच्चों से रूबरू होते कलेक्टर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेल मैदान में किया खेजड़ी का पौधारोपण।