Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में दशहरे पर हजारो लोगो के सामने रावण दहन किया जाएगा। सरदारशहर रोड़ स्थित दशहरा मैदान में दशहरा समारोह समिति द्वारा गत 50 वर्षों से लगातार रावण दहन किया जा रहा है। समिति के संजय करनानी ने बताया कि इस बार 53 फ़ीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है और शाम करीब 7 बजे दिन ढलने के साथ ही दहन किया जाएगा। इससे पहले कस्बे के गणेश मंदिर से झांकी रवाना होगी जो कि मुख्य बाजार, गांधी पार्क, रानी बाजार, पुरानी घास मंडी, गौरव पथ होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। झांकी के पहुंचने के बाद राम का रूप धारण करने वाले कलाकार द्वारा तीर चला कर रावण दहन किया जाएगा। आयोजन में समिति के ओम मूंधड़ा, सुरेश मूंधड़ा, सत्यनारायण जाट, कैलाश पेड़ीवाल, छगनलाल पालीवाल आदि सक्रिय रहे हैं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2022। मंगलवार रात क्रेन की सहायता से खड़ा किया गया 53 फ़ीट ऊंचा रावण का पुतला, आज होगा दहन।