Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2022। तहसील के गांव बाडेला में एक अनुसूचित जाति के व्यक्ति के खेत का रास्ता दबंगों द्वारा रोक देने एवं उसके खुद के खेत में से नया रास्ता बनाने पर भी पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित लालदास कामड़ ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। लालदास ने पुलिस को बताया कि उसका खेत रोही बाडेला में स्थित है एवं वर्षों पुराने रास्ते को उसके खेत पड़ौसी भगवानाराम ज्याणी ने बंद कर दिया। इस पर पीड़ित ने झगड़ा टालने के लिए अपने खेत की सींव सींव नया रास्ता बना लिया। नए रास्ते पर ग्राम पंचायत द्वारा ग्रेवल सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। गत 20 सितम्बर को उसने अपने खेत में काम करवाने के लिए मजदूरों को लगाया तो आरोपी भगवानाराम, उसके पुत्र मोहनलाल व सहीराम ने लाठी डंडों के साथ उसके खेत में अनाधिकृत ढंग से प्रवेश किया और उसके साथ मारपीट करते हुए जातिसूचक गालियां निकाली। पुलिस ने परिवाद पर मुकदमा दर्ज कर लिया है एवं मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार करेगें।