Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
times logo
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2020। राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार सुबह 8 नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिसमें पहली बार कोटा में कोरोना का मामला सामने आया। जिसमें एक 60 साल के व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। जिन्हे निमोनिया और बुखार हुआ था। जिसके बाद कोटा कए एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाए गए थे। देर रात 11 बजे उनकी मौत हो गई। जिसके बाद आज सुबह रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बता दें ऐसा ही मामला बीकानेर में हुआ था, जब तब महिला की मौत हो गई थी उसके बाद कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आई थी। वहीं डूंगरपुर में 2 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसमें पहले से संक्रमित व्यक्ति का 11 साल का पोता पॉजिटिव मिला है। वहीं 22 साल का एक तब्लीगी जमात का व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। वहीं झुंझुनू में 5 लोगों संक्रमित मिले हैं। सभी तब्लीगी जमात से हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 274 पहुंच गई है।