Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2022। सहकारी समिति के अंतिम चरण के चुनाव गुरूवार को संपन्न हो गए है और श्रीडूंगरगढ़ की 31 में से 30 सहकारी समितियों के संचालन मंडल का गठन कर दिया गया है। अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुन लिए गए है व ग्रामीणों ने विजेताओं को बधाईयां दी है। मोमासर में अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव संपन्न होने पर विजेताओं के समर्थकों ने पटाखे फोड़े व खुशियां मनाई। गुरूवार को अंतिम चरण के चुनाव संपन्न हो गए जिनमें मोमासर व लिखमीसर में चुनाव हुए और सोनियासर में निर्विरोध चुने गए। यहां अध्यक्ष पद पर नानूराम व उपाध्यक्ष दशरथसिंह को चुना गया है। मोमासर में चुनाव संपन्न हो गए है और अध्यक्ष पद पर हंसराज सिहाग व उपाध्यक्ष पद पर गोविंदराम बेरा का चुनाव किया गया है। लिखमीसर में अध्यक्ष हड़मानाराम को चुनाव के बाद चुन लिया गया व उपाध्यक्ष निर्विरोध शांति देवी को बनाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर में चुने गए अध्यक्ष उपाध्यक्ष, निर्वाचन अधिकारी ने सौंपे निर्वाचन पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लिखमीसर में चुने गए अध्यक्ष उपाध्यक्ष, ग्रामीणों ने दी बधाईयां।