Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2022। द ग्रेट डांडिया महोत्सव-2022 में गुरूवार शाम ऐसा रंग जमा की थिरकते परिवारों ने लगातार नृत्य किया। गुरूवार को प्रतिभागियों की भारी संख्या को देखते हुए आज साउंड कैपेसिटी को बढाया गया है। आज के कार्यक्रम में चांद लगाने एंकर के रूप में आरजे डीके शामिल होंगे। डांडिया महोत्सव के अंतिम दिन आज 360 डिग्री वीडियो रील कैमरा की नि:शुल्क सुविधा प्रतिभागियों को मिलेगी।
आज होंगे आरजे डीके, नेशनल डांसर होंगे शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज के आयोजन में कार्यक्रम के एंकर जिले के प्रसिद्ध आरजे डीके हमारे साथ होंगे। वहीं कार्यक्रम में चार चांद लगाने नेशनल स्तर के डांसर अमित व विकी भी शामिल होंगे व सभी प्रतिभागियों के बीच अपने डांस की प्रस्तुति देंगे। बता देवें अमित व विकी ऑल इंडिया डांस कॉम्पिटीशन के कलाकार है तथा डांस इंडिया डांस के फाइनलिस्ट भी रहें है। दोनों इंडिया टीवी राउंड के विजेता भी रहें है तथा बीकानेर का नाम देशभर में रोशन कर रहें है।
स्टेज का लुक बदला, मिलेंगे ढेरों पुरस्कार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज शाम होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन में स्टेज का लुक बदला गया है। आज भी पास कूपन पर लक्की ड्रा निकाला जाएगा तथा तीन परिवारों को पुरस्कृत किया जाएगा। अनेक चांदी के सिक्के व गिफ्ट हैपंर विजेताओं को दिए जाएंगे।
360 डिग्री एंगल होगा मुख्य आकर्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज के शानदार कार्यक्रम में 360 डिग्री एंगल कैमरे से अपनी रील बनाना मुख्य आकर्षण रहेगा। कार्यक्रम में ये सेवा श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की ओर से निशुल्क रहेगी। बता देवें ये आजकल का सबसे प्रचलित ट्रेंड है और युवाओं में खासा लोकप्रिय भी है।
9 बजे प्रवेश बंद, वापस छोड़ने की जिम्मेदारी हमारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम 6 बजे प्रारंभ हो जाएगा तथा 9 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ध्यान रहें प्रवेश पास से ही होगा तथा अंतिम कुछ ही पास शेष बचे है। आयोजन प्रारंभ होने से पूर्व अपना पास बुक करवाने के लिए 9829741551 पर कॉल कर अपना पास बुक करवा सकते है। आयोजन में भाग लेने वाली युवतियों व महिलाओं के ग्रुप को लौटते हुए छोड़ने की जिम्मेदारी हमारी होगी तथा इसके लिए बस का प्रबंध किया गया है। गुरूवार को भी अनेक महिला प्रतिभागियों को शहर के मुख्य स्थानों तक बस द्वारा ड्राप किया गया था।

आज के लिए ऑफर प्राइज में मिल रही है यहां ड्रेस

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स व श्रीकरणी हैरिटेज रिसोर्ट के डांडिया महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए केवल आज के लिए मात्र 150 रूपए की ऑफर प्राइज पर ड्रेस व ज्वेलरी उपलब्ध हो रही है। आप ड्रेस और ज्वेलरी लेना चाहे तो जयश्री मोदी से 75685 93419 नम्बरों पर संपर्क कर सकते है।