Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2022। सेवाधाम छात्रावास का संचालन कर रहें संगठन सेवा भारती द्वारा आगामी दुर्गाष्टमी पर कन्या महापूजन का आयोजन किया जाएगा। 551 कन्याओं के पूजन का लक्ष्य रखा गया है तथा इसके अतिरिक्त जितनी कन्याएं पूजन में आएगी उन सभी का पूजन किया जाएगा। ये निर्णय रविवार को सेवाधाम छात्रावास प्रांगण में आयोजित श्रीडूंगरगढ़ व मोमासर मंडल की संयुक्त बैठक में लिया गया। संगठन के जिला मंत्री सुभाष शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा भारती द्वारा श्रीडूंगरगढ़ कन्या छात्रावास भी प्रारंभ कर दिया गया है जिसमें जरूरतमंद व अनाथ बालिकाओं के लिए निःशुल्क रहना, खाना, शिक्षा व संस्कार के साथ आगे बढ़ने के मौके दिए जाते है। इस दौरान मोमासर मंडल से आए बालक बालिकाओं ने देश भक्ति गीत व दोहों की सुंदर प्रस्तुतियां दी।

ये रहें शामिल, सौंपी जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवाधाम छात्रावास में आयोजित बैठक में कन्या महापूजन के आयोजन की तैयारियों के लिए अलग अलग टोलियां बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान संगठन के विभाग मंत्री लक्ष्मीनारायण भादू, जिलाध्यक्ष इन्द्रचंद तापडीया, कोषाध्यक्ष पवन गोहितान, सहमंत्री कुम्भाराम घिन्टाला, समाजसेवी हरी तापडीया, भंवरलाल सारण, तहसील मंत्री गिरधारी जाखड़, हरीराम पटवारी, मोमासर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश बाफना, प्रकल्प प्रमुख ओमप्रकाश बनवारी, पूर्णाराम, सुरेश, बालाराम, ओम लखारा, सिलाई केन्द्र शिक्षिका विद्यादेवी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहें। बैठक में तहसील अध्यक्ष रामावतार मूंदड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी सदस्यों ने जरूरतमंद व अनाथ बालिकाओं के लिए निशुल्क शिक्षा व संस्कार देने का संकल्प लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर से आई बालिकाओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवाधाम छात्रावास में संपन्न हुई श्रीडूंगरगढ़ व मोमासर मण्डल की बैठक।