Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2022। स्वास्थ्य सेवाओं में जिलास्तरीय प्राधिकरण की कमान जिला कलेक्टर के स्थान पर सांसद, एमएलए, जिला प्रमुख को दिए जाने की पैरवी आज विधानसभा में विधायक गिरधारीलाल ने की। विधायक गिरधारी लाल महिया ने ग्रामीण स्तर पर पीएचसी में महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की नियुक्ति की मांग की। विधायक ने कहा की श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी स्तर पर भी पद रिक्त पड़े है और प्रसव के लिए महिलाओं को बीकानेर लेकर जाना पड़ता है जिससे अनेक परिवार परेशानियों का सामना कर रहें है। महिया स्वास्थ्य का अधिकार विधेयक 2022 की चर्चा में शामिल हुए और कानून बनाने से नहीं आमजन तक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने की बात कही। महिया ने नकली दवाइयों व खाद्य पदार्थों में मिलावट पर भी सख्त कानून बनाने की मांग की है। विधायक ने चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में निजी अस्पतालों की मनमर्जी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की बात कही। महिया ने कोविड स्वास्थ्य सहायकों को स्थायी करने की मांग करते हुए एएनएम व जीएनएम भर्ती 2013 में कटौती किये गए पदों पर नियुक्ति देने की मांग की।