Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2022। लूणकरणसर में सोढवाली गांव के सरकारी स्कूल में शिक्षक के लिए छात्राओं ने 6 दिन तक कठोर संघर्ष किया और आखिर रात 10 बजे शिक्षक नियुक्ति के आदेश किए गए। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी गत दिनों अनेक गांवो के स्कूलों में शिक्षकों की मांग को लेकर तालाबंदी की गई। विभाग के अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं लेते है तो अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने शिक्षा अधिकारियों के लिए निर्देश जारी कर ये घटनाएं नहीं होना सुनिश्चित करने के आदेश दिए है। तालाबंदी की सूचना तत्काल नहीं देने की स्थिति में संबंधित संस्थाप्रधान/मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी/मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को प्रशासनिक अक्षमता एवं राजकीय कार्य के प्रति उदासीनता हेतु उदासीनता हेतु जिम्मेवारी निर्धारित कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
ताकि तालाबंदी ना हो…
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा राजकुमार शर्मा ने निर्देश जारी कर स्कूलों में तालाबंदी की रोकथाम के लिए जिला शिक्षा अधिकारी अपने कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के आदेश दिए है तथा कार्मिकों को तुरंत इस कार्यालय को सूचित करना होगा। जिले में ऐसे संवेदनशील विद्यालयों को चिन्हित कर तालाबंदी रोकने के लिए पूर्व से ही प्रभावी प्रयास करना सुनिश्चित करेंगे जिससे तालाबंदी होने की दशा में स्वयं या अपने कार्यालय के जिम्मेवार अधिकारी को मौके पर भिजवाकर तालाबंदी खुलवाना सुनिश्चित करेंगे। अधिकारी अपने कार्यालय में रिपोर्ट प्राप्त होने पर संयुक्त निदेशक को पूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। प्रतिदिन शिक्षा अधिकारी को 11 बजे तक ई मेल पर उल्लेखित करनी होगी तथा सूचना प्राप्त नहीं होने पर तालाबंदी शून्य निर्धारित करनी होगी। संस्था प्रधानों को निर्देश दिए जाएंगे की स्थानीय समुदाय से निरंतर संपर्क में रहते हुए निर्बाध विद्यालय संचालन की सुनिश्चितता करे जिससे तालाबंदी जैसी अवांछित स्थिति उत्पन्न नहीं हो। वे किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति उत्पन्न होने की स्थिति में संबंधित मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को तत्काल अवगति प्रदान करते हुए अभिभावकों एवं एसडीएमसी सदस्यों को विभागीय नियमों व प्रावधानों की जानकारी देकर तालाबंदी खुलवाने के लिए आवश्यक कदम उठाया जाना सुनिश्चित करना होगा।