Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
11111
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 सितंबर 2022। मोटरसाइकिल चोरी की वारदात के बाद मात्र 13 मिनट में चोर ने स्वयं मोटरसाइकिल लौटा दी ये मजेदार वाकया हुआ बीकानेर के रानीबाजार इलाके में। यहां देर रात यहां लक्की मॉडल स्कूल के पास रहने वाले भाजपा प्रवक्ता मनीष के घर के आगे दो बाइक खड़ी थी। देर रात 2 बजे के बाद चोर आया और उसने एक गाड़ी का लॉक बहुत आसानी से तोड़ा और बाइक को कुछ दूर पैदल चलाकर फिर स्टार्ट करके भाग गया। महज तेरह मिनट बाद ही वो ही युवक बाइक पर वापस आया और बाइक रखकर चला गया। अंतर सिर्फ इतना था कि इस बार उसने अपना मुंह छिपा रखा था। दरअसल, वहां से निकलने के बाद चोर को पता चला कि घर के आगे सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, ऐसे में उसे अपनी चोरी पकड़ी जाने का डर था। इसलिए वह चुपचाप वो बाइक रखकर वहां से निकल गया। मनीष को सुबह बाइक का लॉक टूटने पर पता चला। इस पर उसने पुलिस को फुटेज के साथ शिकायत दर्ज करवा दी है।
पुलिस करती है कैमरे लगवाने का आग्रह।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीसीटीवी कैमरे आजकल सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण उपकरण बन गए है और चोरी सहित अनेक वारदातें सीसीटीवी कैमरों के कारण पुलिस द्वारा तुरंत खोली जा रही है। बता देवें पुलिस भी दुकानदारों सहित अनेक नागरिकों से कैमरे लगवाने की अपील करती है। कैमरों के कारण कई आपराधिक घटनाएं रूक भी जाती है और अनेक वारदातें खुल भी जाती है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित अनेक गांवो में चोरी की अनेक वारदातें हो रही है और ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर कैमरे लगाए जाने से सुरक्षा बढ़ाई सकती है। स्थानीय पुलिस प्रशासन भी लगातार सीएलजी बैठकों में कैमरे लगवाने का आग्रह व्यापारियों व मौजिज नागरिकों से करता है।