Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितंबर 2022। सात बेटियों की मां ने अपनी सहखातेदारी जमीन पर फर्जी अंगुठे लगाकर बिजली कनेक्शन लेने के लिए तीन जनों पर चार सौ बीसी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। तोलियासर निवासी अगरा देवी पत्नी मूलचंद पुरोहित ने खसरा नंबर 660 में सहखातेदार मालीदेवी पत्नी ओमप्रकाश, किशननाथ पुत्र ओमनाथ सिद्ध निवासी लिखमादेसर, सरबती पत्नी रंगराव अहीर निवासी कौसली, रेवाड़ी पर चार सौ बीसी का आरोप लगाया है। प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने बिजली कनेक्शन लेने के लिए मेरे व मेरी सात बेटियों के नाम से गलत रूप से सहमति पत्र बनवा लिया व फर्जी अगूंठे लगाकर 1 जुलाई 2021 को बिजली विभाग में पेश कर दिया। पार्थिया ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने स्वयं के फायदे व उसे नुकसान पहुंचाने की बदनियती से कुटरचित सहमति पत्र तैयार करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक बलबीरसिंह के सुपुर्द कर दी है।