Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2022। डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में समाज के उत्थान का प्रण करते हुए धीरदेसर पुरोहितान के कॉमरेड जैसाराम की जयंती बुधवार को मनाई गई। जयंती समारोह में बुजर्गों, युवाओं व महिलाओं ने उन्हें याद करते हुए उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण किया। वक्ताओं ने बताया कि जैसाराम आजीवन झूठ पाखण्ड, मृत्युभोज, अंधविश्वास, नशामुक्ति से दूर रहने की प्रेरणा देते रहे। उन्होंने गांव गांव, ढाणी ढाणी जाकर समाज में जागृति के प्रयास किए। इस दौरान जयंती कार्यक्रम में राजेंद्र नोसरिया, रामनारायण मेहरा, प्रकाश गाँधी, रतन लाल सोलंकी, चुन्नीलाल गांधी,चेतन भारतीय, कानाराम मेहरा, ओपी मोहर,भगवानाराम धनेरू, मघाराम मेहरा, जयपाल मेघवाल, केशर मोहर, कमल बापेऊ सहित अनेक समाज बंधु शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कॉमरेड जैसाराम को याद कर मनाई जयंती।