Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2022। लंपी रोग की चपेट में आने वाले मृत पशुओं का निस्तारण गांवो में बड़ी समस्या के रूप में सामने आ रही है। ऐसे में एक वायरल मैसेज ने सरपंचो की मुश्किलें बढ़ा दी है। इस वायरल मैसेज में लंपी से मृत पशु को उठाने पर प्रत्येक ग्राम पंचायत सरपंच को मृत पशुओं के निस्तारण के लिए सरकार की ओर से 3500 रूपए दिए जाने की बात कही गई है। जबकि सरपंचो को ऐसा कोई फंड सरकार की ओर से नहीं दिया जा रहा है। बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, कल्याणसर पुराना सरपंच लालीदेवी, कुंतासर सरपंच उंकारराम ने उपखंड अधिकारी को पत्र देकर इस गलत तथ्य का खडंन करने की मांग की है। सारण ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा इन दिनों एक मैसेज वायरल किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों में रोष बढ़ रहा है तथा साथ ही उनकी भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। सारण ने कहा कि ग्राम पंचायतें मृत पशु को उठाने व निस्तारण के लिए अपने स्तर पर पूरजोर प्रयास कर रही है।