Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सिंतबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ के कवि- कथाकार- समालोचक- संपादक और अनुवादक के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त साहित्यकार रवि पुरोहित को मधुकर गौड़ सार्थक साहित्य सम्मान दिए जाने की घोषणा की गई है। 9 अक्टूबर 2022 को चुरू के नगरश्री सभागार में आयोजित समारोह में यह सम्मान सार्थक साहित्य संस्थान, मुंबई द्वारा पुरोहित को सौंपा जाएगा। संस्थान के प्रतिनिधि पाना देवी गौड़ और कमलेश गौड़ ने बताया कि गत वर्ष हिन्दी व राजस्थानी के चुरू में जन्में मुंबई प्रवासी प्रख्यात साहित्यकार पं. मधुकर गौड़ की स्मृति में ये प्रारंभ किया गया ये प्रख्यात सम्मान साहित्यकार रवि पुरोहित को उनके राजस्थानी साहित्यिक अवदान के लिए अर्पित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुरोहित की बीस से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है और साहित्य अकादमी, दिल्ली, राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर, राजस्थानी भाषा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर, राजस्थान सरकार, अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन, कोलकाता, राजस्थान रत्नाकर, दिल्ली सहित सौ अधिक संस्थाओं से पुरस्कृत भी हो चुके है। उन्हें सम्मान स्वरूप ग्यारह हजार रुपए, शॉल, सम्मान-पत्र व स्मृति-चिह्न प्रदान कर समादृत किया जाएगा। इस सम्मान की घोषणा के बाद साहित्यकार समाज व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े नागरिक पुरोहित को शुभकामनाएं दे रहें है।