Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
v6
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितबंर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बालिकाओं द्वारा अनेकों क्षेत्र में अपनी सफलताओं का परचम फहराया जा रहा है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,ऊपनी कल्याणसार पुराना की छात्रा किरण महिया पुत्री रामलाल महिया को कक्षा-12 के परीक्षा परिणाम में हिंदी अनिवार्य विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त करने के लिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर भाषा एवं पुस्तकालय विभाग, जयपुर द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बता देवें किरण विज्ञान विषय में जीव विज्ञान की छात्रा है तथा वर्तमान में नीट की तैयारी कर रही है। किरण ने 2022 के परीक्षा परिणाम में अनिवार्य हिंदी में पूरे राजस्थान में उच्चतम अंक प्राप्त किए है। किरण के चाचा सुरजाराम महिया ने बताया कि किरण को इस सफलता के लिए सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा। स्कूल स्टाफ सहित अनेक ग्रामीणों व परिजनों ने किरण को शुभकामनाएं दी है। किरण ने इसका श्रेय अपने हिंदी गुरूजनों व माता पिता को दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ऊपनी की किरण महिया होगी राजधानी में सम्मानित।

हिन्दू संस्कृति एवं पितृ पक्ष’ निबन्ध प्रतियोगिता में शर्मिला उच्च वर्ग में प्रथम

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान शैक्षिक क्रांति विचार मंच द्वारा ‘हिन्दू संस्कृति एवं पितृपक्ष की अवधारणा’ पर विषय पर आयोजित ऑनलाइन निबन्ध प्रतियोगिता के घोषित परिणामों के अनुसार उच्च शिक्षा वर्ग में चूरू के लोहिया कॉलेज की शर्मिला प्रथम, इंडियन टीटी कॉलेज की हर्षिता रक्षक द्वितीय, माध्यमिक शिक्षा वर्ग में सिंघी सरस्वती विद्या मंदिर की सुमैया बानो प्रथम एवं प्रीति प्रजापत द्वितीय, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक वर्ग में चिरायु आत्रेय एवं खुशी हारित प्रथम, सिमरन पंवार एवं लक्षिता द्वितीय स्थान पर रहीं। मंच के संयोजक डॉ. राधाकिशन सोनी ने बताया कि सभी विजेताओं तथा पूर्व में विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे तर्जनी सोनी, सोनम प्रजापत, खुशबू चौहान, तेजस्विता रक्षक, पूजा कंवर, लक्ष्मी सैनी, ओजस्विता, हिमालय, अन्नू सोनी, दिव्या, प्रज्ञा, विकास, मोनिका एवं चंद्रावती को नवरात्र में चूरू में आयोज्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।