Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
n0
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितबंर 2022। श्रीडूंगरगढ़ में आज सुबह सुबह घास मंडी के पास लोगों का जमावड़ा हो गया व पुलिस ने मौके पर पहुंची। मामला ये हुआ कि शनि मंदिर के पास चौराहे पर स्थित पीपल का पेड़ पांच भागों में फैला हुआ है। सुबह करीब 8 बजे यहां से गुजर रहें एक ईंटो से भरे ट्रक की टक्कर से दो शाखाएं टूट गई, चबूतरा टूट गया व एक बिजली का पोल का गिर गया। यहां नागरिकों का ट्रक चालक से विवाद हो गया और मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। कार्यवाहक थानाधिकारी बीरबल मील ने बताया कि विवाद होते देख पुलिस ने नागरिकों से समझाईश की और पीपल को क्रेन से उठवा कर श्मशान भूमि में रखवाने के पालिका प्रशासन को कहा तथा ट्रक ड्राइवर को अपने साथ थाने ले गए। ट्रक चालक से बिजली विभाग को पोल टूटेन पर हुए नुकसान की भरपाई भी करवाई गई।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के समस्त प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों के लिए पढें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स और अपडेट रहें अपने आस पास की हर खबर से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनि मंदिर के पास टूटा पीपल व चबूतरा, विवाद होते देख पुलिस ले गई ड्राइवर को और मामले का निपटारा किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्युत पोल के नुकसान की भरपाई की गई ट्रक चालक द्वारा।