Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2022। ऊपर बेनर में मुस्कराते युवक की ये जिंदादिल मुस्कराहट देर रात सड़क पर काल के क्रूर प्रहार से अब केवल यादों में सिमट गई है। एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया और दादी की आंखों का तारा सदा के लिए डूब गया है। दो मासूम बच्चों का पिता 25 वर्षीय लेखराम पुत्र प्रकाश गोदारा निवासी धोलिया की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाओं में युवा अपने प्राण गवां रहें है। युवक रात 1.30 बजे उदरासर में आयोजित एक जागरण से अपने 25 वर्षीय मित्र किसनाराम नाई के साथ गांव धोलिया लौट रहा था। उसकी मोटरसाइकिल किसी अज्ञात वाहन से टकरा कर अनियंत्रित हो गई और खेत किनारे तार पट्टियों से टकरा गई। लेखराम का साथी किसनाराम उछल कर दूर जा गिरा परन्तु दुर्भाग्य से लेखराम का सिर पट्टी से टकरा गया और उसकी मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गयी। लेखराम चार भाई बहनों में बड़ा था और सूरत में कपड़ो की एक निजी कम्पनी में काम करता था। चाचा अशोक उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन मृत्यु की सूचना घर पर अभी दी गयी है। माता व पत्नी की हृदय विदारक चीखें गांव में गूंज रही है। रात के ड्यूटी ऑफिसर हेड कांस्टेबल भगवानाराम शव का पोस्टमार्टम करवाने व मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रहें है। कुछ ही देर में शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा और एक घर के युवा पुत्र की ये खूबसूरत मुस्कराहट सदा के लिए पंचतत्व में विलीन हो जाएगी। बस एक सवाल गूंजता रहेगा अगर हेलमेट होता तो…

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लेखराम को सेल्फी का क्रेज था, दादी की आंखों का तारा सदा के लिए डूब गया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लेखराम के जाने से दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। काश लेखराम ने पहना होता हेलमेट…
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पत्नी व माता की चीखें गूंज रही है गांव में..