Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2022। आज गांव बरजांगसर में मौत का सन्नाटा पसरा पड़ा है क्योंकि एक नवविवाहिता की मांग का सिंदूर उजड़ गया है। उसके गले से उठ क्रदंन से पूरा परिवार ही नहीं ग्रामीणों का कलेजा भी बैठ रहा है। गांव में माहौल गमगीन है और हर कोई मात्र चार माह में इस नवविवाहित जोड़ी के टूट जाने पर शोक प्रकट कर रहा है। गांव का युवक 29 वर्षीय भागीरथ पुत्र प्रभुनाथ सिद्ध मंगलवार रात अपने गांव से फतेहपुर के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर रवाना हुआ। रतनगढ़ के पास गांव बीरमसर के नजदिक देर रात उसकी मोटरसाइकिल एक फॉरच्यूनर गाड़ी से टकरा गई। युवक के सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। बुधवार को परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कर गांव में युवक का अंतिम संस्कार कर दिया। दो भाईयों में बड़े मृतक भागीरथ ने ही घर परिवार की जिम्मेदारी उठा रखी थी और आज मां बाप की आंखे पथरा गई है। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मात्र चार माह पूर्व ही परिजनों ने लाड कोड से उसका विवाह धूमधाम से संपन्न करवाया व घर भर में खुशीयों का माहौल था और मौत का सन्नाटा पसरा है।

एक सप्ताह में पांच युवक ने प्राण गंवाए है, बुजुर्गों के सुख चैन की हुई मौत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स लगातार क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के युवाओं से हेलमेट पहनने की अपील कर रहा है। ये कितना जरूरी है आप इससे समझ सकते है कि एक सप्ताह में सिर पर चोट लगने के कारण श्रीडूंगरगढ़ में पांच बेटों ने अपने प्राण गवां दिए है। इन युवा मौतों के साथ इनके बुजुर्ग परिजनों के बुढ़ापे के सुख चैन की भी मौत हो गई है। बिलखते एक बुजुर्ग ने ये दर्द बयानं करते हुए कहा कि वे अब जीवन से नाउम्मीद हो चुके है। कस्बे के आड़सर बास निवासी राकेश सोनी, सेरूणा से पूनरासर मार्ग पर 18-18 वर्ष के दो नवयुवक, कल रात तोलियासर का हनुमान और अब बरजांगसर के भागीरथ ने असमय प्राण गवां दिए है। विशेषज्ञों का कहना है कि सड़क पर इन अकाल मौतों का बड़ा कारण वाहनों की गति और हेलमेट नहीं होना ही नजर आ रहा है। क्षेत्रवासियों से अपील है कि वे अपने युवा पुत्रों को हेलमेट पहनने की आदत डलवाएं जिससे क्षेत्र इन दर्दनाक मौतों का दंश झेलने से बच सकें।