Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितबंर 2022। आगामी 9 सितबंर को शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के 20वें शहादत दिवस पर उनके पैतृक गांव बिग्गा बास रामसरा में श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। बिग्गाबास रामसरा सरपंच लक्ष्मणराम जाखड़ ने बताया कि प्रतिवर्ष गांव के शहीद लाडले के सम्मान में युवा बढ़चढ़ कर रक्तदान करते है और बड़ी संख्या में उपखंड के देशभक्त नागरिक उन्हें श्रद्धाजंलि देने स्मारक पर पहुंचते है। जाखड़ ने बताया कि 9 सितबंर को सुबह शहीद को श्रद्धाजंलि देने के लिए सभा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों में सरपंच सहित हनुमान नाई, सहीराम जाखड़, बद्रीराम, रतनलाल शर्मा, हीरालाल साहू तथा गांव के जागरूक युवा जुटें है। रक्तदान शिविर के प्रचार प्रसार का कार्य गरीब सेवा संस्थान श्रीडूंगरगढ़ द्वारा किया जा रहा है। शहीद के पिता कन्हैयालाल सिहाग ने बताया कि 9 सितबंर 2002 में कश्मीर में कैप्टन चंद्र चौधरी शहीद हुए थे और तभी से निरंतर गांव के देशभक्त व जागरूक युवा श्रद्धाजंलि सभा, जागरण, रक्तदान शिविर का आयोजन करते है जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक भाग लेते है।