Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2022। पूनरासर धाम मेले के दूसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार मे माथा टेका व मन्नतें मांगी। बीकानेर से श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने हाइवे पर गुसाईंसर से यातायात डायवर्ड कर नापासर से होकर बीकानेर जाने का कर दिया है। जगह जगह सेवादारों ने चाय, पानी, नाश्ता, खाने के भंडारे लगाए गए है। मंदिर में नवविवाहित जोड़ो ने गठजोड़े की जात लगाई व बच्चों के झुड़ले उतारे गए। पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा व आर एल पी नेता डॉ विवेक माचरा ने बाबा के भक्तों को मेले की शुभकामनाएं दी है तथा प्रशासन से कल मुख्य मेले के दिन व्यवस्थाओं को सुचारू करने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ से रवाना हुए पदयात्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को मेले में सैंकड़ो श्रद्धालु पहुंचेंगे व धोक लगाएंगे। श्रीडूंगरगढ़ से भी बड़ी संख्या में पदयात्री पूनरासर धोक लगाने रवाना हुए है। मोमासर बास से पूनरासर पैदल यात्री संघ आज शाम रवाना हुआ। 150 से अधिक पदयात्री धूमधाम से ध्वजा लेकर रवाना हुए और इस संघ को पूर्णमल स्वामी व करण जाड़ीवाल सहित मोहल्लेवासियों ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास से धूमधाम से रवाना हुआ पूनरासर पैदल यात्री संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पद यात्रियों ने लगाएं बाबा के जयकारे।