Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2022-08-28 at 2.43.01 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2022। कालू रोड के गंदे जोहड़ से उठ रही भयंकर बदबू से जूझ रहे नागरिक इससे निजात दिलाने की मांग को लेकर सड़क पर उतर गए है। कालू बास के नागरिक रात 1 बजे तक सड़क पर बैठे रहें और रोड जाम कर दी। यहां दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गयी तो सड़क खुलवाने के लिए सीआई वेदपाल शिवराण व तहसीलदार राजवीर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की समझाईश के बाद नागरिक घरों को लौट आए परंतु अभी सुबह 9 बजे फिर वहीं पहुंच कर रोड जाम करने की चेतावनी दी। देर रात मौके पर कांग्रेस नेता केशराराम गोदारा, आशीष जाड़ीवाल, मनोज पारख, राजेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे। कालू बास के नागरिकों का कहना है कि इस बदबू के कारण उनका अपने घरों में रहना दूभर हो गया है। आज दिन निकलते ही राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया है। विद्यार्थियों का आरोप है कि गुरूवार को विद्यालय के कई छात्रों को उल्टियां हुई और उनका स्कूल में बैठना दूभर हो गया है। बता देवें विद्यार्थियों ने गुरुवार को पालिका पहुंच कर भी हंगामा किया था। छात्र नारेबाजी कर रहें है और कांग्रेस के विमल भाटी मौके पर पहुंच गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यार्थियों ने जड़ दिया स्कूल गेट पर ताला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात दोनों ओर वाहनों की लगी कतारें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौके पर रही नागरिकों की भारी भीड़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीआई व तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर की समझाईश, खुलवाई सड़क।