Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितबंर 2022। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सूडसर उपतहसील में मिलाए जाने के विरोध करते ग्रामीणों ने आज महापड़ाव का आह्वान अपने गांवो के ग्रामीणों से किया है। समिति से जुड़े छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा ने कहा कि सरकार व प्रशासन अंधा हो गया है व जनभावना के प्रतिकुल कार्य कर रहा है। गोदारा ने कहा कि लखासर पटवार के गांवो में ग्रामीणों में रोष है और समिति महापड़ाव की तैयारी कर रही है और शीघ्र ही प्रशासन को घेरने का कार्य किया जाएगा। समिति के सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलैरी ने कहा कि ग्रामीण शीघ्र ही बड़ा निर्णय लेंगे और हमारे गांवो को श्रीडूंगरगढ़ में शामिल किए जाने की मांग करेंगे। आज धरने पर लखासर महेंद्र सिंह, खियाराम गोदा, धन्ने सिंह, मघाराम, लाधुराम, भीखाराम, परताराम, पाबूदान सिंह, धन्नेसिंह, मूकेश खिलैरी, सज्जन सिंह, बंजरग सिंह, रामेश्वर गेट, बंजरग सिंह, लक्ष्मण सिंह, गूलाब सिंह, अमराराम गेट, महेंद्र सिंह, नानूराम, धर्माराम, मोहन सिंह देवङा, हनुमान खिलैरी, नाथूराम मेघवाल उपस्थित रहें वहीं गांव समंदसर से नौरतमल, मूलचंद, राजूराम, सोहनराम, शिवकरण, तोलाराम, लिछूराम, भंवरलाल, कूनणाराम, मुरलीधर, अमराराम, नवीन गोदारा, मानाराम शर्मा तथा बिंझासर से नानू नैण, सोहन नैण, खिंयाराम, मोटाराम, बूधाराम, तोलाराम, पूर्णाराम, सांवतराम उपस्थित रहें। गांव बेनीसर से संरपच पार्वती देवी, बिरबल गोदारा व उत्तमनाथ धरना स्थल पर पहुंचे व विरोध दर्ज करवाया।