Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 सितंबर 2022। क्षेत्र में गौवंश पर छाए संकट को देखते हुए अनेक नागरिक गौसेवा से जुड़ कर गौवंश को पौष्टिक आहार खिलाने, दवा देने, पीड़ित के घावों पर महलम लगाने आदि कार्य कर रहें है। वहीं जिन पशुपालकों का परिवार गौवंश के सहारे पल रहा था। लंपी ने उनका रोजगार छीन लिया और आर्थिक रूप से परेशान हो रहें है। ऐसे परिवारों की मदद के लिए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरुकता संगठन के सदस्यों ने गुरूवार को उपखंड कार्यालय पहुंच कर आवाज उठाई। सदस्यों ने ज्ञापन देते हुए लंपी को महामारी घोषित करने व पशुपालकों दुधारू गाय की मौत का मुआवजा देने की मांग की। संगठन ने उपखंड अधिकारी के नाम दिए ज्ञापन में मृत पशुओं को सरकारी गाइडलाइन के अनुसार निस्तारण करवाने की मांग की। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ संतोष कुमार बिनायकिया, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह पुण्दलसर, जिला महामंत्री हनुमान प्रसाद मोदी, तहसील अध्यक्ष बलवंत नाई, पवन आसोपा, केशू सिंह, कुलदीप सिंधी, आनंद आसोपा, विनायक आसोपा, सुशील सोनी, भवानी सिंह, रोहित पारीक, हरी पारीक, पवन पारीक, दीपक आसोपा, नारायण नाई, मनीष नाई, किशन नाई, कुलदीप आसोपा, बनवारी सोनी, दुर्गा राम गोदारा आदि शामिल रहें। वहीं हरिप्रसाद सिखवाल ने भी मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर उन पशुपालकों को जिनका आजीविका चलाने का एकमात्र जरिया गौवंश था और लंपी से गाए काल का ग्रास बन गई है की मदद करने की मांग की है। श्रीकृष्ण गौशाला कल्याणसर नया में लंपी ग्रसित गौवंश को युवा टीम ने दवा युक्त लड्डू खिलाए व आयुर्वेदिक काढा भी पिलाया। इस दौरान गांव के रामप्रताप, भैराराम नाई, जयप्रकाश, शिक्षक राकेश, हड़मान सिंह, भागीरथ, अशोक कुमार, धर्मेंद्र, छोटूराम, विकास, खिराज, लालाराम ने अपनी सेवा व सहयोग दिया। बिग्गा बास में श्री गौसेवा समिति के स्वयंसेवकों द्वारा दवायुक्त रोटियां बना कर, खल चूरी व दवा की व्यवस्था की जा रही है। समिति के शिव बिहानी, राजू बाहेती, सुशील चांडक, विनोद सिखवाल सहित सेवादार आस पास के गांवों में जाकर गौवंश को संभाल रहे है। ये स्वयंसेवक गुरूवार को गांव जैसलसर, जेतासर, तोलियासर में पहुंचे व गौवंश को दवा युक्त रोटियां खिलाई व पीड़ित को दवा भी दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संगठन ने दिया ज्ञापन, मृत पशुओं का निस्तारण गाइडलाइन के अनुरूप करवाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री गौसेवा समिति के स्वयंसेवक गांव जैसलसर में गौवंश को दी रोटी व दवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल्याणसर नया की गौशाला में युवाओं ने बनाए लडडू और खिलाए गौवंश को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौवंश की सेवा में जुटी युवा टीम।