Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितबंर 2022। सहकारी समितियों के चुनावों में चुनाव अधिकारी हांडी में गुड़ फोड़ रहें है और चुनाव संबंधी जानकारियां छुपाने के आरोप के साथ ग्रामीणों का आक्रोश उफन रहा है। ये ग्रामीण आज अपनी शिकायतें लेकर जिला कलेक्टर के सामने पेश होंगे और हांडी में गुड़ फोड़ने का जमकर विरोध करेंगे। ग्राम सेवा सहकारी समिति की कार्यकारिणी के अध्यक्ष व सदस्यों के चुनाव 14 सितबंर को होने वाले है। ग्रामीणों का आरोप है कि इन चुनावों में व्यवस्थापक, को ऑपरेटिव बैंक के कर्मचारी, चुनाव आयोग द्वारा लगाए गए प्रभारी आदेशों की अवहेलना करते है और गुपचुप तरीके से बीना किसी को सूचना दिए अपनी मनमर्जी से चुनाव संपन्न करवा देते है। ग्रामीणों का आरोप है कि ये चुनाव अधिकारी ग्रामीणों को चुनाव की जानकारी तक नहीं देते है। मामला तुल पकड़ रहा है बाडेला ग्राम सेवा सहकारी समिति का जहां अब आक्रोश उफन रहा है। इन चुनावों में 31 अगस्त को सुबह 10 से 1 बजे तक मतदाता सूची में सुधार, आपत्तियां दर्ज करना, मतदाता सूची की सभी विसंगतियां दूर कर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करना, मतदाता सूची संबंधी समस्याओं की सुनवाई करना, मतदाताओं व चुनाव लड़ने वाले लोगों को चुनाव संबंधी जानकारी प्रदान देने, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की योग्यता, पात्रता संबंधी सभी प्रकार की जानकारी प्रदान करने का कार्य करना था। ग्रामीणों का आरोप है कि वे सहकारी समिति के कार्यालय के बाहर 10 बजे से 1 बजे तक बैठे रहें परंतु व्यवस्थापक या कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया और ना ही कार्यालय को खोला गया। ग्रामीण आज चुनाव प्रभारी अधिकारी राहुल व व्यवस्थापक मालाराम के खिलाफ शिकायत करने मुख्य चुनाव अधिकारी व जिला कलेक्टर के पास जा रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाड़ेला में बंद पड़ी सहकारी समिति, ऐसे कैसे होंगे चुनाव।