Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2022। लंपी रोग से जुझ रहें पशुपालकों के लिए एक बुरी खबर राजस्थान पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ की ओर से आई है। संघ के बैनर तले राज्य भर के पशुधन सहायक कर्मचारी सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए आज से सामूहिक अवकाश पर चले गए है। संघ ने 11 सूत्री मांग पत्र मुख्यमंत्री सहित ब्यूरोक्रेसी को भेज दिए है। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड पर 47 पशुधन सहायक के पद स्वीकृत है और इनमें से 20 पद रिक्त है और 27 पदों पर पशुधन सहायक कार्य कर रहें है। आज अभी तक ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. उत्तम सिंह भाटी के पास 24 पशुधन सहायकों ने अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र भेज दिए है। डॉ. भाटी ने बताया विभाग ने लंपी महामारी के चलते सभी कर्मचारियों के अवकाश रद्द किए हुए है ऐसे में सभी अवकाश पत्र विभाग के डायरेक्टर को जयपुर भिजवाए जा रहें है। बता देवें ग्राम विकास अधिकारी भी हड़ताल पर है परंतु ऐसे में उन्होंने लंपी संबंधित कार्य करने के लिए सहमति देते हुए वे गौवंश को बचाने के कार्य कर रहें है। नागरिकों की नजरें अब पशुधन सहायकों पर टिकी है कि वे क्या निर्णय लेते है, वे पूर्ण अवकाश पर ही होंगे या लंपी रोग संबंधी कार्य करेंगे हालांकि अभी तक उनकी तरफ से ऐसी किसी पहल की कोई सूचना नहीं है।