Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ बीकानेर जिले की सबसे बड़ी तहसील है और यहां करीब 2 लाख की आबादी निवास करती है परंतु क्षेत्र आज तक एक खेल मैदान से वंचित है। यहां के सैंकड़ो युवाओं को बेल्ट सर्विस की तैयारी के लिए बीकानेर जाना पड़ता है। जो दूरी के कारण तथा बालिकाओं के लिए अत्यंत अव्यवहारिक है और इसी कारण सैंकड़ो युवाओं व बालिकाओं को तैयारी का मौका ही नहीं मिल पाता है। ये बातें आज बीकानेर आए खेल मंत्री अशोक चांदना से यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने कही। बाना ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इस सम्बंध में क्षेत्र की सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने लगातार अपने स्तर पर आवाज उठा रहें है और राज्य सरकार द्वारा खेल क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहें है। बाना ने कहा चांदना से कहा कि इस ज्वलंत समस्या का समाधान करवा कर पूरे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र को राहत देवें। मंत्री चांदना ने भी इस बारे में पूरे प्रयास करने का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में आए खेल मंत्री, बाना की खेल मैदान की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना ने चांदना को सौंपा ज्ञापन।