Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
ढाणी ढाणी किया संपर्क, दिया किसान महापंचायत में चलने का न्यौता, पूरी की तैयारियां।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2022। बीकानेर के कर्मचारी मैदान में कल सुबह 11 बजे किसान महापंचायत का आयोजन होगा जिसमें मुख्य अतिथि राकेश टिकैत और विशिष्ट अतिथि युद्धवीर सिंह तथा राजाराम मील होंगे। तीनों राष्ट्रीय किसान नेता है और फसल व नस्ल बचाने के लिए देशभर में घूम घूम कर किसानों को जागृत करने का कार्य कर रहें है। तीनों ही किसान व युवा वर्ग में लोकप्रिय है तथा संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने जिलेभर में महापंचायत के लिए किसानों को निमंत्रण दिया है। उपखंड स्तर पर नियुक्त सदस्यों ने गांव गांव ढाणी ढाणी ये बात पहुंचाने का प्रयास किया है। कल महापंचायत की तैयारियों को अंतिम रूप आज दिया जा रहा है और जिले भर से किसान यहां एकत्र होंगे। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण ने बताया कि किसान हित में हो रही इस महापंचायत में क्षेत्रीय मुद्दे भी प्रमुखता से उठेंगे व राष्ट्रीय किसान नेता किसान जागरूकता के आह्वान भी करेंगे। नैण ने कहा कि सरकारों की जब किसान हित की नितियां नहीं बनेगी तब तक कैसे किसान का हित होगा और नीतियां केवल किसान एकता से संभव है। इस महापंचायत में बिना किसी जाति, वर्ग, पार्टी के सभी किसान आमंत्रित है जिससे किसान हित चर्चा हो सकें।
श्रीडूंगरगढ़ से उठेगा वो मुद्दा जिससे सैंकड़ो है त्रस्त।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से बीदासर मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र की विकराल समस्या बन गया है। पटरी के पार के 50 से अधिक गांवों के किसान व ग्रामीण इससे बुरी तरह से प्रभावित है। कल महापंचायत में इस ओवर ब्रिज का मुद्दा पूरजोर ढंग से क्षेत्र के किसान नेताओं द्वारा उठाया जाएगा।