Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2022। श्रीडूंगरगढ़ में लाइट फिटिंग का कार्य करने वाले आडसर बास निवासी ओमप्रकाश सोनी के 36,500 रूपए जेब से गिर गए है। सोनी ने बताया कि वे अपनी दुकान से सरकारी अस्पताल जा रहें थे। बाजार में मोचीवाड़ा के पास दुकान से सरकारी अस्पताल के बीच रास्ते में गुजरने के दौरान कहीं रुपए गिर गए है। सोनी ने जेब में रुपये रखें थे और मुख्य बाजार में ही कहीं गिरने की आशंका जताई है। सोनी ने नागरिकों से अपील की है कि अगर किसी को रूपए मिले तो वे उनकी मदद करते हुए रुपए लौटा कर मानवीय मूल्यों का संवर्धन करने के वाहक बनें।