Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2022। क्षेत्र के विश्व प्रसिद्ध हनुमान दरबार गांव पूनरासर में आगामी 1 सितम्बर से 3 सितम्बर तक तीन दिवसीय भादवा मेला भरेगा। मंदिर श्रीपूनरासर हनुमानजी पुजारी ट्रस्ट के मंत्री महावीर बोथरा ने जिला कलेक्टर सहित स्थानीय प्रशासन को पत्र देकर मेले में दर्शनार्थियों को पंक्तिबद्ध तरीके से दर्शन करवाने के लिए पुलिस की व्यवस्था करने, यातायात पुलिस की व्यवस्था करने, बिजली, पानी संबंधित व्यवस्था करवाने, टूटी फूटी सड़कें मरम्मत करवाने, नेटवर्क संबंधी व्यवस्था करवाने की मांग की है। बता देवें मंदिर में सैंकड़ो श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते है और कोरोना काल में दो साल बाद मंदिर खुलने से यात्री संख्या बढने की संभावना है।