Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2022। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ईंदपालसर गुसाईंसर में आज स्कूल समय में ग्रामीणों ने स्कूल नहीं खुलने दिया व 6 घंटे लगातार प्रदर्शन किया। शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने शिक्षकों की मांग पूरी नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया है। ग्रामीणों ने स्कूल दरवाजे के साथ स्कूल कार्यालय पर भी ताला लगा दिया है व बुधवार को भी स्कूल नहीं खोले जाने की बात कही है। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे डॉ विवेक माचरा ने बताया कि स्कूल में कक्षा 9 तक की कक्षाऐं है और केवल चार शिक्षक है जिससे स्कूल की शिक्षण व्यवस्था चर्रमर्रा गई है। माचरा ने धरानार्थियों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि स्कूल में शिक्षक नहीं तो बच्चे पढेंगे कैसे.? शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है तो सरकार और विभाग को शिक्षक की पूरी व्यवस्था करनी होगी। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधानाचार्य सहित हिंदी, संस्कृत, विज्ञान, गणित, पीटीआई के पद रिक्त पड़े है। प्रधानाचार्य का चार्ज भी थर्ड ग्रेड अध्यापिका को दिया हुआ है। हालांकि फोन पर हुई वार्ता पर विभागीय अधिकारी ने अस्थायी दो शिक्षक भेजने की बात कही में भेजने का आश्वासन भी दिया परंतु ग्रामीणों ने कल भी स्कूल नहीं खोले जाने की बात पर अड़े रहें। गांव के मौजिज ग्रामीण श्रीडूंगरगढ़ में उपखंड कार्यालय का घेराव करने व उसके बीकानेर तक जाकर विरोध जताने की रणनीति बना रहें है। बता देवें आए दिन क्षेत्र में तालाबंदी की घटनाएं सामने आ रही है।